हरिद्वार

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पुलिस महकमे में 17 अधिकारियों के तबादले; IAS-PCS अधिकारियों के विभाग भी बदले

देहरादून। उत्तराखंड में बुधवार को शासन स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। शासन की ओर से जारी अलग-अलग आदेशों में पुलिस विभाग के 17 अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। वहीं IAS, IPS, PCS एवं सचिवालय सेवा के अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में भी व्यापक बदलाव किया गया है। सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।

पुलिस विभाग में किए गए फेरबदल के तहत कई जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। मणिकांत मिश्रा को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर बनाया गया है, जबकि अजय गणपति कुमार को सेनानायक एसडीआरएफ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में देवेंद्र पींचा को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी, अर्पण यदुवंशी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल और सरिता डोबाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी बनाया गया है। वहीं अमित श्रीवास्तव प्रथम को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना तथा अमित श्रीवास्तव द्वितीय को पुलिस अधीक्षक चमोली की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा जगदीश चंद्र को पुलिस अधीक्षक बागेश्वर, जितेंद्र मेहरा को पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय, सुरजीत पंवार को पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय और शाहजहां जावेद खान को पुलिस अधीक्षक फायर सर्विसेज बनाया गया है। श्वेता चौबे को सेनानायक आईआरबी द्वितीय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शासन के विभागों में भी फेरबदल

पुलिस विभाग के साथ ही शासन स्तर पर भी अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया गया है। ललित मोहन रयाल को प्रमुख सचिव आबकारी विभाग बनाया गया है। डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा को सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। बृजेश कुमार संत को सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग बनाया गया है।

वहीं डॉ. आर. राजेश कुमार को सचिव औद्योगिक विकास (खनन) एवं महानिदेशक खनन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। युगल किशोर पंत को सचिव तकनीकी शिक्षा विभाग, रंजना राजगुरु को सचिव नियोजन विभाग तथा मनुज गोयल को अपर सचिव वित्त विभाग बनाया गया है।

मेहरबान सिंह बिष्ट को अपर सचिव गृह विभाग, अभिनव शाह को अपर सचिव सहकारिता विभाग और महिमा रौकली को अपर सचिव वन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अतिरिक्त श्रम, जलागम, अल्पसंख्यक कल्याण, दुग्ध विकास और नागरिक आपूर्ति विभागों में भी अधिकारियों के दायित्व बदले गए हैं।

शासन की ओर से जारी आदेशों के अनुसार संबंधित अधिकारियों को वर्तमान तैनाती से कार्यमुक्त होकर नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!