
हरिद्वार। जनपद की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने देर रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए निरीक्षकों एवं उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं।

जारी सूची में कुल 92 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नाम शामिल हैं।

तबादला सूची के तहत कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है, जबकि पुलिस लाइन, विभिन्न कोतवालियों और चौकियों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कई अधिकारियों को थानों की कमान दी गई है तो कई को नई जगह तैनाती मिली है।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को जनपद की पुलिसिंग में कसावट लाने और कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।



