उत्तराखंड में तबादलों का सिलसिला जारी, PCS अधिकारियों की दूसरी सूची जारी; 24 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले

देहरादून। उत्तराखंड शासन में प्रशासनिक फेरबदल का दौर लगातार जारी है। कल IAS-PCS अधिकारियों की तबादला सूची जारी होने के बाद अब शासन ने PCS अधिकारियों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-1 की ओर से जारी आदेश में 24 PCS अधिकारियों के स्थानांतरण करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी सूची के अनुसार हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली, अल्मोड़ा और रुद्रप्रयाग समेत कई जिलों में प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं।
हरिद्वार में चार PCS अधिकारियों की तैनाती
तबादला सूची में हरिद्वार को तीन नए डिप्टी कलेक्टर मिले हैं। देहरादून से कुमकुम जोशी,टिहरी से मंजू राजपूत, पौड़ी गढ़वाल से शालिनी मौर्य और चंपावत से नीतू डागर को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार बनाया गया है। वहीं हरिद्वार में तैनात रहे अधिकारियों को भी अन्य जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इन अधिकारियों के भी बदले गए कार्यक्षेत्र
राजकुमार पांडे को चमोली से देहरादून, बृजेश कुमार तिवारी को उत्तरकाशी से टिहरी, अभय प्रताप सिंह को ऊधमसिंह नगर से देहरादून, शिप्रा जोशी को रुद्रपुर से नैनीताल, अजयवीर सिंह को डोईवाला से टिहरी और तुषार सैनी को ऊधमसिंह नगर से नैनीताल भेजा गया है।
इसके अलावा मनीष बिष्ट को पंतनगर में प्रशासन एवं मॉनिटरिंग तथा मुख्य कार्मिक अधिकारी, पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। देवानंद को पौड़ी गढ़वाल, गौरव पांडे को नैनीताल, रेखा कोहली को ऊधमसिंह नगर, मुकेश चंद्र रमौला को देहरादून, अमृता शर्मा को नैनीताल, नवाजिश खलीक को अल्मोड़ा, चंद्रशेखर को उत्तरकाशी, मंजू राजपूत को हरिद्वार और अबरार अहमद को उत्तरकाशी में नई तैनाती दी गई है।
सूची में सुनील कुमार को रुद्रप्रयाग, नीतू डागर को हरिद्वार, संजय कुमार और रेखा को ऊधमसिंह नगर तथा कृष्णा त्रिपाठी को चमोली में तैनात किया गया है।
लगातार दूसरे दिन जारी हुई तबादला सूची से प्रदेश की प्रशासनिक मशीनरी में व्यापक बदलाव देखने को मिल रहा है। शासन के इस फैसले को विभिन्न जिलों में प्रशासनिक व्यवस्था को नए सिरे से व्यवस्थित करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।



