Blog

यूपी में तैनात सीओ के बेटे ने देहरादून में की मां की हत्या,

देहरादून। उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात सीओ के बेटे ने अपनी माँ की हत्या कर दी है। हत्या की खबर सुनकर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। डालनवाला पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ़्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डालनवाला के बालवीर रोड स्थित भागीरथी एन्क्लेव में उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद में तैनात सीओ मलखान सिंह का मकान है। देहरादून में मलखान सिंह की पत्नी बबीता अपने पुत्र आदित्य के साथ रहती थी। मुरादाबाद में तैनात सीओ ने अपनी पत्नी बबीता को फोन किया तो फोन नहीं उठा। उन्होंने पड़ोसियों को फोन किया तो वह भी घर पर कुछ नहीं देख पाए।इसके बाद मलखान सिंह खुद घर पर आ गए। उन्होंने दरवाजा खुलवाया तो उनके बेटे आदित्य ने दरवाजा खोला तो सिंह ने अंदर जाकर देखा की बाहर वाले बेडरूम में पत्नी बबीता की खून से लथपथ लाश पड़ी है। आदित्य की भी हाथ की नश काटी हुई थी। युवक ने पुलिस को बताया कि उसने ही धारदार हथियार से अपनी माँ की हत्या की है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ़्तार कर लिया है।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!