Blog

50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुए SSI परवीन शर्मा, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई

थाना सिविल लाइन में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक (SSI) परवीन शर्मा को एंटी करप्शन टीम ने 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, जनपद मुज़फ्फरनगर के थाना सिविल लाइन में तैनात SSI परवीन शर्मा धोखाधड़ी के एक मुकदमे की विवेचना कर रहे थे, जिसमें ओमपाल सहित अन्य लोगों के नाम दर्ज थे। आरोप है कि विवेचना में राहत देने के नाम पर रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत मिलने पर एंटी करप्शन टीम ने मामले की गोपनीय जांच की, जिसमें रिश्वत मांगने के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए।
इसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और शिकायतकर्ता को 50 हजार रुपये लेकर थाना भेजा। जैसे ही SSI परवीन शर्मा ने रिश्वत की रकम अपने हाथ में ली, पहले से घात लगाए बैठी एंटी करप्शन टीम ने उन्हें मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी SSI को अपने साथ थाना सिखेड़ा ले गई, जहां आवश्यक कानूनी कार्रवाई और लिखापढ़ी की गई। इस दौरान आरोपी SSI द्वारा एंटी करप्शन टीम के साथ हाथापाई किए जाने की भी सूचना सामने आई है।
फिलहाल मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। एंटी करप्शन टीम पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!