उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

सख्ती:नगर निगम के औचक निरीक्षण को पहुंचे डीएम तो मचा हड़कंप!

हरिद्वार। हरिद्वार नगर निगम कार्यालय में जिलाधिकारी की छापेमारी से बुधवार सुबह हड़कम्प मच गया। छापेमारी के दौरान जिलाधिकारी कमेंद्र सिंह को 73 कर्मचारी अनुपस्थिति मिले।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह नगर निगम हरिद्वार कार्यालय में उस समय हड़कम्प मच गया जब जिलाधिकारी आईएसएस कमेंद्र सिंह ने अचानक निगम के दफ़्तर में छापा मारा। जिलाधिकारी की छापेमारी में नगर निगम कार्यालय से 73 कर्मचारी अनुपस्थिति पाए गए। अनुपस्थिति सभी कर्मचारियों का वेतन रोकने के आदेश देते जिलाधिकारी ने कर्मचारियों से स्पष्टीकरण भी मांगा है। जिलाधिकारी कमेंद्र सिंह ने नगर निगम अधिकारियों को शहर में सफाई व्यवस्था व जनता से जुड़े हुए कार्य पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये हैं। साथ ही जिलाधिकारी ने सभी कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि बिना छुट्टी स्वीकृत हुए जो भी कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित पाया जाएगा उसके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!