हरिद्वार नगर निगम में 11 नए पार्षदों की एंट्री, शासन ने जारी की अधिसूचना

हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार के लिए उत्तराखंड शासन ने 11 नामित सदस्यों की घोषणा कर दी है। शासन की ओर से 4 सितंबर 2026 को जारी अधिसूचना के तहत इन सभी को जिला हरिद्वार के नगर निगम हरिद्वार में नाम निर्दिष्ट सदस्य के रूप में नामित किया गया है।

शासन की इस घोषणा के बाद नगर निगम हरिद्वार में अब इन 11 नामित सदस्यों की भूमिका शहर से जुड़े विकास कार्यों, जनसमस्याओं और नगर निगम से संबंधित मुद्दों को मजबूती से उठाने में अहम मानी जा रही है। नए सदस्यों के मनोनयन से नगर निगम की गतिविधियों में जनप्रतिनिधित्व को और विस्तार मिलने की उम्मीद है।
अधिसूचना के अनुसार श्री लव शर्मा पुत्र श्री राधेश्याम शर्मा, श्री संदीप शर्मा पुत्र स्व. श्री देवीशरण शर्मा, श्री सतविंदर सिंह पुत्र स्व. श्री संतोष सिंह, श्री आकाश चौहान, श्री जॉली प्रजापति पुत्र श्री राजेश कुमार प्रजापति, श्रीमती ममता गुप्ता पत्नी श्री धीरेन्द्र गुप्ता, श्री कुशल पाल पुत्र श्री मामचंद सिंह पंवार, श्री शक्तिकांत वशिष्ठ पुत्र श्री लक्ष्मण दत्त, श्री गौरव बांगड़ा पुत्र श्री हंसराज बांगड़ा, श्री मनीष गुप्ता पुत्र श्री राजेन्द्र कुमार गुप्ता तथा श्रीमती वंदना पत्नी श्री राहुल को नगर निगम हरिद्वार में नामित सदस्य बनाया गया है।



