उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

रानीपुर मोड़ पर तमंचे से फायरिंग, लोगों ने आरोपी को दबोचा

हरिद्वार। शहर के व्यस्त रानीपुर मोड़ स्थित मोबाइल बाजार में मामूली विवाद के बाद तमंचे से फायरिंग किए जाने से हड़कंप मच गया। बाजार के बीच अचानक गोली चलने की आवाज से दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर एक युवक ने तमंचा निकाल लिया और फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और उसे मौके से भागने नहीं दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस फायरिंग में इस्तेमाल किए गए तमंचे और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।

व्यस्त रानीपुर मोड़ के मोबाइल बाजार में हुई इस घटना से कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की जा सके।

फिलहाल पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है और फायरिंग के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!