ज्वालापुर में दिनेश कुमार की सक्रियता से बढ़ा जनविश्वास, बुग्गावाला में रक्षाबंधन पर उमड़ा जनसमर्थन
ज्वालापुर में कांग्रेस के लिए मजबूत विकल्प के रूप में उभरे दिनेश कुमार, जनसंपर्क से बढ़ा जनविश्वास

ज्वालापुर। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के दौरान दिनेश कुमार की लगातार सक्रियता से जनता के बीच एक नया विश्वास देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में ग्राम बुग्गावाला में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति, बहनों, बुजुर्गों और युवाओं ने सहभागिता की। दिनेश कुमार ने ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं और क्षेत्रवासियों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं, बहनों और बुजुर्गों ने दिनेश कुमार को अपना स्नेह और आशीर्वाद दिया। दिनेश कुमार ने ग्राम पंचायत बुग्गावाला के समस्त निवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बहनों और क्षेत्रवासियों का प्रेम एवं विश्वास ही जनसेवा के मार्ग पर उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा है।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद प्रत्याशी वीरेंद्र रावत, पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष चौधरी बलजीत सिंह, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष एसी विभाग विनोद कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष एसी विभाग ईशम सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सेती प्रसाद सहित यशपाल, सतीश कुमार, सुखलाल और महिला समूह की प्रमुख बहन अंगूरी देवी समेत बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

स्थानीय स्तर पर लगातार जनसंपर्क और लोगों से सीधे संवाद के चलते दिनेश कुमार की सक्रियता को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है। समर्थकों का कहना है कि ज्वालापुर विधानसभा में उनकी सक्रिय भागीदारी से जनता के बीच एक नया विश्वास पैदा हुआ है। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भी क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां बढ़ने लगी हैं और समर्थकों का दावा है कि ज्वालापुर की जनता आगामी विधानसभा चुनावों में दिनेश कुमार का स्वागत करने के लिए तैयार है।



