फेरुपुर गांव में मगरमच्छ का रेस्क्यू, वन विभाग की टीम ने सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ा

हरिद्वार। फेरुपुर गांव में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में हलचल मच गई। सूचना मिलने पर बिशनपुर दक्षिणी बीट के बीट अधिकारी योगेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद मगरमच्छ को उसके सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।
रेस्क्यू अभियान में बीट अधिकारी योगेश कुमार, उपनल कर्मी सोनी कुमार और दैनिक श्रमिक शमीम शामिल रहे।

बीट अधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि फेरुपुर गांव से मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया है। क्षेत्र में इन दिनों मगरमच्छ दिखाई देने की घटनाएं आम हो गई हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि मगरमच्छ दिखाई देने पर उसके पास जाने या उसे नुकसान पहुंचाने का प्रयास न करें, बल्कि तत्काल वन विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।



