Blog

उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, IPS और PPS अधिकारियों के तबादले

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए कई आईपीएस (IPS) और पीपीएस (PPS) अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियां की हैं। जारी आदेशों के अनुसार कुंभ मेला-2027, हरिद्वार की तैयारियों के मद्देनजर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

आईजी कुंभ मेला-2027 हरिद्वार का ज़िम्मा संभाल रहे योगेंद्र सिंह रावत को आईजी एसडीआरएफ का भी ज़िम्मा दिया गया है, जबकि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंभ मेला-2027 हरिद्वार आयुष अग्रवाल को 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार का सेनानायक भी नियुक्त किया गया है।

आईजी स्तर पर विम्मी सचदेवा को पुलिस दूरसंचार एवं फायर सर्विसेज, रिद्धिम अग्रवाल को आईजी कानून व्यवस्था, कृष्ण कुमार वीके को आईजी यातायात तथा अनंत शंकर ताकवाले को आईजी सीआईडी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं निवेदिता कुकरेती को आईजी एसडीआरएफ से हटाकर कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल का आईजी बनाया गया है।

पीपीएस अधिकारियों में लोकजीत सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था/शिकायत पुलिस मुख्यालय, शान्तनु पराशर को अपर पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम तथा अंकुश मिश्रा को अपर पुलिस अधीक्षक अभिसूचना एवं सुरक्षा मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है।

शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। यह फेरबदल आगामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों, कानून व्यवस्था और पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!