Blog

चुनाव आयोग के निर्देश पर प्रशासनिक फेरबदल, पीसीएस अधिकारी प्रत्युष सिंह बने हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के सचिव

हरिद्वार/रुड़की। चुनाव आयोग के निर्देशों के क्रम में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया है। पीसीएस अधिकारी प्रत्युष सिंह को सचिव हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) का दायित्व सौंपा गया है। वहीं पीसीएस अधिकारी गोपाल राम को नगर आयुक्त रुड़की नियुक्त किया गया है।हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के सचिव मनीष सिंह के स्थानांतरण के बाद खाली चल रही सचिव की कुर्सी पर प्रत्यूष सिंह को तैनाती मिली है प्रत्यूष सिंह इससे पहले भी जनपद में एसडीएम और प्रभारी सचिव हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए इस बदलाव के तहत दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। शासन स्तर से जारी आदेशों के बाद दोनों अधिकारियों ने अपने-अपने पदों पर कार्यभार संभालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इस फेरबदल को आगामी चुनावी व्यवस्थाओं और प्रशासनिक कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!