उधम सिंह नगरदेहरादून

सिसौना नदी पर बनेगा 150 मीटर स्पान पुल, 50 हजार लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

खटीमा/ऊधमसिंह नगर। Pushkar Singh Dhami ने सितारगंज के शक्तिफार्म को सिडकुल क्षेत्र से जोड़ने के लिए सिसौना नदी पर लगभग ₹11.41 करोड़ की लागत से बनने वाले 150 मीटर स्पान पुल का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पुल के निर्माण से क्षेत्र के करीब 50 हजार लोगों को सीधा लाभ मिलेगा, जबकि सिडकुल सितारगंज और विकासखंड कार्यालय सिसौना तक पहुंचने की दूरी लगभग 9 किलोमीटर कम हो जाएगी।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में उत्तराखंड लगातार विकास और समृद्धि के नए आयाम स्थापित कर रहा है। राज्य सरकार शहरों से लेकर दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों तक सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि ऊधमसिंह नगर और शक्तिफार्म-सितारगंज क्षेत्र में कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। शक्तिफार्म में PPP मॉडल के तहत आधुनिक डेयरी प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित की जा रही है, जहां मिल्क पाउडर, आइसक्रीम और चीज निर्माण किया जाएगा। वहीं प्रह्लाद पलसिया में करीब ₹54 करोड़ की लागत से बन रहे एक्वा पार्क का 75 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।


मुख्यमंत्री ने बताया कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए पीएचसी को 30 बेड के सीएचसी में उच्चीकृत किया गया है। इसके अलावा सितारगंज-टनकपुर फोरलेन सड़क, आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम, विभिन्न मोटर मार्गों और मल्टी स्टोरी पार्किंग निर्माण कार्य भी प्रगति पर हैं।
उन्होंने कहा कि किच्छा में लगभग ₹351 करोड़ की लागत से 100 एकड़ भूमि पर एम्स सेटेलाइट सेंटर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। पंतनगर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के एयरपोर्ट निर्माण की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही गदरपुर और खटीमा बाईपास, बस अड्डों, खेल स्टेडियम, साइकिलिंग ट्रैक और औद्योगिक परियोजनाओं के जरिए क्षेत्र को नई पहचान देने का प्रयास किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना को दोबारा शुरू कर तराई क्षेत्र की पेयजल और सिंचाई संबंधी जरूरतों को पूरा करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। किसानों के हित में गन्ने के समर्थन मूल्य में ₹30 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी भी की गई है।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री Saurabh Bahuguna ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल, डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एसपी अजय गणपति, सीडीओ दिवेश शासनी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!