उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंदेहरादूनहरिद्वार

देवप्रयाग में दर्दनाक हादसा: हरिद्वार के एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, मासूम घायल

हरिद्वार/देवप्रयाग। देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कुंडधार के समीप शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बोलेरो वाहन (UK08 BL 0387) अनियंत्रित होकर लगभग 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में हरिद्वार जनपद के एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल बच्चे को रेस्क्यू कर बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार आज 07 अगस्त 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे थाना देवप्रयाग को दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थाना देवप्रयाग पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
प्रारंभिक जांच में पता चला कि बोलेरो में कुल छह लोग सवार थे। दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि घायल अरमान पुत्र अफजल निवासी रायपुर जीतपुर, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार को सुरक्षित निकालकर उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा गया।
हादसे में मृतकों की पहचान
अफजाल पुत्र अकबर सूफी (49 वर्ष)
शब्बो पत्नी अफजाल (40 वर्ष)
अन्नाविया पुत्री अफजाल (3 वर्ष)
शादाब पुत्र अफजाल (14 वर्ष)
गुफरान पुत्र अकबर (34 वर्ष)
सभी मृतक रायपुर जीतपुर, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार के निवासी थे।
पुलिस द्वारा मृतकों के शवों को खाई से निकालकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अफजाल पौड़ी में ठेकेदारी का कार्य करते थे और घटना के समय अपने परिवार को घुमाने के लिए पौड़ी की ओर जा रहे थे। वाहन वही चला रहे थे। हादसे के कारणों की जांच जारी है।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!