उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंदेहरादून

छात्रों से भरी बस के सामने थार की स्टंटबाजी, रोकने पर चालक को मारी टक्कर; गंभीर घायल

मोतीचूर फ्लाईओवर पर घटना, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल—छात्र-छात्राओं के परिजनों में बढ़ी चिंता

देहरादून/रायवाला। मोतीचूर फ्लाईओवर पर मेडिकल छात्रों की एक बस के सामने थार कार चालक द्वारा स्टंटबाजी करने और बस चालक को टक्कर मारकर मौके से फरार होने का मामला सामने आया है। घटना में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार जौलीग्रांट अस्पताल में चल रहा है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


जानकारी के अनुसार, 13 अगस्त को स्वामी रामा हिमालयन विश्वविद्यालय, जौलीग्रांट की बस संख्या UK07PA6552 विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं और दो महिला स्टाफ को लेकर हरिद्वार की ओर जा रही थी।तभी नेपाली फार्म के पास से एक काले रंग की थार कार संख्या UK06BD-0070 में सवार कुछ दबंगों द्वारा कार को बस के आगे-पीछे करते हुए स्टंट बाजी करना शुरू कर दी।

जैसे ही बस मोतीचूर फ्लाईओवर पर पहुँची तो बस चालक ने थार को रोककर चालक से इस तरह वाहन चलाने का कारण पूछने का प्रयास किया। लेकिन बेख़ौफ़ इन दबंगों ने बस चालक की एक न सुनते हुए बस चालक को ही कार से कुचलने की कोशिश की और चालक को कुछ दूरी तक घसीटता हुआ ले गया। इसके बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में बस चालक गुरुमुख को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद ही इन दबगों द्वारा थोड़ी दूरी पर खड़ी एक मारुति सियाज कार को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।

वीडियो वायरल, परिजनों में भय

घटना से जुड़ा वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, रोजाना इसी मार्ग से बसों के माध्यम से आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं के परिजनों में भी घटना को लेकर चिंता और भय का माहौल है। परिजनों ने छात्रों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

इस मामले में एक महिला की सूचना के आधार पर थाना रायवाला पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटना से संबंधित वीडियो और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!