गंगा के तेज बहाव में फंसी युवक की सांसें, जल पुलिस ने मिनटों में किया सफल रेस्क्यू

हरिद्वार। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जनपद में जल पुलिस की टीमें लगातार घाटों पर लोगों को नदी से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की हिदायत दे रही हैं और यात्रियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक एहतियाती कदम उठा रही हैं।

इसी क्रम में पंजाब निवासी 24 वर्षीय अभय खुराना, पुत्र राजकुमार, कुटीर घाट के पास गंगा की तेज धारा के बीच बने एक टापू पर फंस गया। सूचना मिलते ही जल पुलिस की टीम बिना समय गंवाए मौके पर पहुंची और तेज बहाव के बीच रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को सकुशल बाहर निकालकर सुरक्षित किनारे पहुंचाया।युवक के सुरक्षित बचाए जाने के बाद मौके पर मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों ने जल पुलिस की त्वरित कार्रवाई और साहस की सराहना की।
रेस्क्यू अभियान में हेड कांस्टेबल प्रीतम सिंह, हेड कांस्टेबल मुकेश पलियाल, गोताखोर सनी, गोताखोर गौरव तथा चालक मनमोहन सिंह नेगी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



