Blog

यूपी से लाकर हरिद्वार में स्मैक तस्करी कर रहे दो युवक गिरफ्तार

हरिद्वार।बहादराबाद थाना क्षेत्र में स्मैक तस्करी कर रहे दो आरोपियों पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे 07.22 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। घटना में प्रयुक्त कर को भी सीज कर दिया है। दोनो आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बहादराबाद थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि शांतरशाह चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार पुलिस कर्मियों के साथ रोहालकी सहदेवपुर तिराहे के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे।एक कार को रोका तलाशी ली तो आरोपियों के पास से 07.22 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपीयों ने बताया कि सहारनपुर से स्मैक लेकर आ रहे थे। थाने लाकर आरोपियों युवकों ने अपने नाम अफजाल पुत्र इमामुहीन निवासी नीटू निवासी गांव इब्राहिमपुर पथरी बताया है। आरोपियों ने नेटवर्क में शामिल कई तस्करो के नाम के खुलासे किए है। पुलिस उन लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस टीम में बहादराबाद थाना प्रभारी नरेश राठौर,शांतरशाह चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार,उप0नि0पंकज कुमार,का0दिनेश चौहान,का0अंकित कुमार शामिल रहे है।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!