हरिद्वार

हरिद्वार महानगर कांग्रेस कमेटी में शादाब उर्फ आशु खान बने महासचिव

हरिद्वार महानगर कांग्रेस कमेटी में एक बार फिर पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता शादाब खान उर्फ आशु को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने उन्हें महानगर कांग्रेस कमेटी का महासचिव नियुक्त करते हुए नियुक्ति पत्र जारी किया। इस अवसर पर अमन गर्ग ने कहा कि आशु खान लंबे समय से कांग्रेस संगठन के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं और उनके अनुभव, सक्रियता तथा पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि आशु संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
शादाब उर्फ आशु खान की पारिवारिक पृष्ठभूमि भी कांग्रेस से जुड़ी रही है। उनके पिता इलियास खान वर्ष 2002 में कांग्रेस सेवादल के नगर अध्यक्ष रहे थे। राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों में आशु खान लगातार सक्रिय रहे हैं। इससे पहले भी महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग की पिछली कार्यकारिणी में उन्होंने महासचिव के रूप में जिम्मेदारी निभाई थी। पार्टी नेताओं और समर्थकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई है।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!