उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

मेगा रिकवरी : 205 मोबाइल, ₹46 लाख की कीमत… सिडकुल पुलिस ने फिर लौटाईं सैकड़ों परिवारों की खुशियां

हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने सावन के पावन महीने में जनसेवा की एक और मिसाल पेश करते हुए 205 खोए हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को लौटाकर सैकड़ों परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी। करीब 46 लाख रुपये से अधिक कीमत के इन मोबाइल फोन को उत्तराखंड समेत कई अन्य राज्यों से ट्रेस कर रिकवर किया गया।
एसएसपी नवनीत सिंह के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में थाना सिडकुल पुलिस ने यह बड़ी सफलता हासिल की। थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी नवनीत सिंह ने स्वयं मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली, मेहनत और जनसेवा की भावना की जमकर सराहना की।
इस अवसर पर एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि “आज के दौर में मोबाइल फोन आम से लेकर खास तक हर व्यक्ति के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। लोगों की खोई हुई खुशियां वापस लौटाना हमारे लिए सबसे बड़ी संतुष्टि है। हरिद्वार पुलिस आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ जनता की सेवा करती रहेगी।”
इस रिकवरी अभियान में स्थानीय लोगों के साथ-साथ सिडकुल की विभिन्न कंपनियों में कार्यरत बाहरी राज्यों के कर्मचारियों के मोबाइल भी बरामद कर लौटाए गए।
205 मोबाइल फोन बरामद
46 लाख रुपये से अधिक की बाजार कीमत
मोबाइल रिकवरी में थाना सिडकुल जनपद व राज्य में अव्वल
बीते 11 महीनों में आठवीं बार बड़े स्तर पर मोबाइल रिकवरी
वर्ष 2026 में अब तक कुल 475 मोबाइल फोन रिकवर
बरामद मोबाइल
iPhone – 04
Vivo – 44
Oppo – 38
Samsung – 35
Realme – 32
OnePlus – 19
Nothing – 15
Mi – 12
IQOO – 06
हरिद्वार पुलिस का कहना है कि आमजन की खोई हुई संपत्ति को जल्द से जल्द वापस दिलाना उसकी प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य के तहत भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि पुलिस और जनता के बीच विश्वास और मजबूत हो सके।
बरामदगी टीम
थानाध्यक्ष अजय शाह
एसएसआई प्रवीण बिष्ट
हेड कांस्टेबल विवेक यादव

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!