उत्तराखंड

डॉ. डी. सी. पसबोला को मिला Pride Bharat Award 2025

देहरादून । Insights Excellence Awards (IEA) द्वारा गुजरात के अहमदाबाद स्थित होटल DoubleTree by Hilton में Pride Bharat Awards 2025 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मशहूर फिल्म अभिनेत्री एवं पूर्व राज्यसभा सांसद जया प्रदा रहीं। इस समारोह में देशभर से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया।
उत्तराखंड राज्य से डॉ. प्रो. डी. सी. पसबोला को आयुर्वेद, योग एवं ध्यान के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए Pride Bharat Award 2025 से सम्मानित किया गया। पुरस्कार मिलने पर उत्तराखंड सहित चिकित्सा और आयुष जगत में खुशी की लहर देखने को मिली।
डॉ. डी. सी. पसबोला वर्तमान में उत्तराखंड राज्य के आयुष विभाग के अंतर्गत आयुष चिकित्सा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। वे एक अनुभवी आयुर्वेद विशेषज्ञ होने के साथ-साथ सफल एनसीडी (Non-Communicable Diseases) रिवर्सल एक्सपर्ट और योग व ध्यान विशेषज्ञ भी हैं।
पुरस्कार प्राप्ति के बाद डॉ. पसबोला को उनके शुभचिंतकों, सहयोगियों और चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों द्वारा बधाइयाँ एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं। यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत कार्यों की पहचान है, बल्कि उत्तराखंड राज्य के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!