हरिद्वार

बाइक चोरों का ‘काला नेटवर्क’ ध्वस्त, 25 मोटरसाइकिलों के साथ अंतरराज्यीय गैंग बेनकाब

हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय ऑटो लिफ्टर गैंग का भंडाफोड़ किया है। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में कोतवाली रानीपुर पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से चोरी की गई कुल 25 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस ने चोरी के कई वाहन पार्ट्स भी बरामद किए हैं।
पिछले कुछ समय से रानीपुर क्षेत्र में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की थी। साथ ही सीआईयू को तकनीकी सहायता और खुफिया इनपुट जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
तकनीकी जांच और मुखबिर तंत्र से मिली सफलता
पुलिस टीम ने सभी घटनास्थलों का निरीक्षण कर इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाए, सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों का डिजिटल ग्राफ तैयार किया। लगातार प्रयासों के बाद 21 जुलाई को नहर पटरी से जमालपुर जाने वाले कच्चे रास्ते के पास से भव्य उर्फ भोला और सुधीर कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से चोरी की एक स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई।
मोटर मैकेनिक साथी के साथ चलाता था चोरी का नेटवर्क
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी भव्य पहले भी बिजनौर में वाहन चोरी के मामले में जेल जा चुका है और नशे का आदी है। उसका साथी सुधीर पेशे से मोटर मैकेनिक है। दोनों हरिद्वार, ऋषिकेश और बिजनौर सहित कई इलाकों से बाइक चोरी कर उन्हें सस्ते दामों में बेच देते थे। जो बाइक नहीं बिकती थी, उसके पार्ट्स निकालकर अलग-अलग बेच दिए जाते थे।
आरोपियों ने दादूपुर गोविंदपुर स्थित एक खंडहर को चोरी की बाइकों का अड्डा बना रखा था। पुलिस ने वहां छापेमारी कर 24 अन्य मोटरसाइकिलें और भारी मात्रा में वाहन पार्ट्स बरामद किए।
हरिद्वार समेत यूपी के कई थानों की चोरी की बाइक बरामद
बरामद वाहनों में कोतवाली रानीपुर, ज्वालापुर, नगर, सिडकुल, मंगलौर के अलावा उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से चोरी की गई मोटरसाइकिलें भी शामिल हैं। अन्य वाहनों के संबंध में भी पुलिस जांच कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी
भव्य उर्फ भोला (18 वर्ष) पुत्र अरुण कुमार, निवासी अमीरपुर गांगू, थाना कोतवाली शहर, बिजनौर (उ.प्र.)।
सुधीर कुमार (22 वर्ष) पुत्र कालू, निवासी रसूलपुर आबाद, थाना हल्दौर, जनपद बिजनौर (उ.प्र.)।
बरामदगी
कुल 25 चोरी की मोटरसाइकिलें (स्प्लेंडर, प्लेटिना, एचएफ डीलक्स, यामाहा एफजेड, सुपर स्प्लेंडर सहित विभिन्न मॉडल)
चोरी किए गए वाहनों के कई पार्ट्स
खुलासे में शामिल पुलिस टीम
कोतवाली रानीपुर
प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी
वरिष्ठ उपनिरीक्षक नन्दकिशोर ग्वाड़ी
उपनिरीक्षक चरण सिंह चौहान (प्रभारी चौकी गैस प्लांट)
उपनिरीक्षक सुधांशु कौशिक
अपर उपनिरीक्षक सुबोध घिल्डियाल
कांस्टेबल करम तोमर
कांस्टेबल गम्भीर तोमर
कांस्टेबल प्रेम दानू
कांस्टेबल अजय
कांस्टेबल विवेक गुसांई
कांस्टेबल मंजीत राणा
कांस्टेबल महेन्द्र सिंह
सीआईयू हरिद्वार
प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट
कांस्टेबल वसीम

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!