हरिद्वार
अभी-अभी | बहादराबाद टोल प्लाज़ा पर हिट एंड रन, दो युवकों को टक्कर मारकर फरार हुई हरियाणा नंबर गाड़ी, दोनी की हालत गंभीर

हरिद्वार। अभी-अभी बहादराबाद टोल प्लाज़ा पर एक हरियाणा नंबर की गाड़ी ने दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तुरंत भूमानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों के नाम रजत और कार्तिक बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार वाहन की तलाश की जा रही है।



