उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंदेहरादूनहरिद्वार

पदोन्नति: इंस्पेक्टर बने अशोक कुमार को एसपी जीआरपी तृप्ती भट्ट ने तीसरा स्टार पहना दी बधाई!

जीआरपी में कई अहम पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके अशोक कुमार...

हरिद्वार। उप निरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए जीआरपी में तैनात अशोक कुमार को एसपी तृप्ती भट्ट ने स्टार पहनते हुए मिठाई खिला क़र बधाई दी। इस दौरान जीआरपी ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनका स्वागत किया।

गौरतलब है कि बीते 30 मई को पुलिस मुख्यालय देहरादून की ओर से 57 दरोगाओं को पदोन्नत कर इंस्पेक्टर बनाए जाने का आदेश जारी किया गया था। सूची में थानाध्यक्ष जीआरपी देहरादून की जिम्मेदारी संभाल रहे अशोक कुमार का नाम भी शामिल है। मंगलवार को जीआरपी मुख्यालय में एसपी जीआरपी तृप्ति भट्ट द्वारा अशोक कुमार को उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर कंधे पर तीसरा स्टार (बैच) लगाकर मिठाई खिला शुभकामनायें दी गई। अशोक कुमार वर्ष 2008 बैच के सीधी भर्ती के उपनिरीक्षक हैं। वह जीआरपी में एसओजी प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके है। इस दौरान समस्त जीआरपी पुलिस परिवार द्वारा अशोक कुमार को उनके भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनायें दी गईं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!