उत्तराखंडचमोली

एसपी रेखा यादव ने संभाली चमोली की कमान, पुलिस कार्यालय का किया निरिक्षण

पीड़ितों की फरियाद सुनना और उन्हें न्याय दिलाना पहली प्राथमिकता: रेखा यादव

चमोली। नवनियुक्त एसपी चमोली रेखा यादव ने जिले की कमान संभाल ली है। उन्होंने कमान संभालने के बाद पुलिस कार्यालय का निरिक्षण किया। साथ ही पीड़ितों की फ़रियाद पहले सुनना और न्याय दिलाना, नशीले पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर रोकथाम के साथ साथ ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर बनाए रखने को लेकर सभी अधिकारियो को निर्देशित किया गया।

शुक्रवार को जिले की नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा पुलिस कार्यालय में गार्द सलामी लेने के पश्चात पुलिस अधीक्षक चमोली का कार्यभार ग्रहण किया गया। वह वर्ष 2019 बैच की आईपीएस अधिकारी है तथा इससे पूर्व एसपी क्राइम/ट्रैफिक हरिद्वार के पद पर नियुक्त रह चुकी हैं। पद ग्रहण करने के बाद एसपी रेखा यादव द्वारा पुलिस उपाधीक्षक चमोली, पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन/यातायात व समस्त थाना प्रभारी/शाखा प्रभारियों के साथ पुलिस कार्यालय में गोष्ठी की गयी। उनके द्वारा सर्वप्रथम जनपद के समस्त अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर जनपद भौगोलिक स्थिति एवं जनपद के पुलिस क्षेत्र और राजस्व क्षेत्र के सम्बन्ध में चर्चा करने के साथ जिले के सभी पहलुओं पर गहनता से विचार–विमर्श किया गया तथा जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना तथा आमजन की जान तथा माल की सुरक्षा करना ही पुलिस की पहली प्राथमिकता है । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पीड़ित व्यक्ति की फरियाद को प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई कर उसे शीघ्र अति शीघ्र न्याय दिलवाया जाएगा। साथ ही सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए है कि थानों में आने वाले पीडितों लोगो से नम्रतापूर्व व्यवहार करें और और उन्हें शीघ्र न्याय दिलवाने का प्रयास करें ताकि आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा हो और समाज में पुलिस की एक बेहतर छवि नजर आए। वही, आमजन के साथ समय-समय पर बैठक कर उनका सहयोग लिया जाएगा और आपराधिक गतिविधियों तथा नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और अपराध व अपराधियों तथा गैर कानूनी धंधा करने वालों की खोज -खबर लेकर उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नही जाएगा। इसके अलावा यातायात व्यवस्था, नशीले पदार्थ की अवैध बिक्री, अवैध कारोबार आदि को हल करने के लिए भी उचित कदम उठाएं जाएंगे। जिसके बाद रेखा यादव द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त कार्यालयों/शाखाओं का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई का जायजा लिया गया। इस दौरान कार्यालय/शाखाओं में नियुक्त कर्म.गणों से उनके कार्यो की जानकारी प्राप्त कर कार्यालय में आने वाले आगन्तुकों के साथ सौम्यपूर्ण व्यवहार कर उनकी हरसंभव सहायता करने और कार्यालय/परिसर की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए निर्देशित किया गया।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!