उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

श्यामपुर में बिगड़ैल हाथी ने ली किसान की जान, 65 वर्षीय किसान को कुचला, वन विभाग के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

हरिद्वार। श्यामपुर रेंज के पीली गांव में गुरुवार शाम करीब छह बजे एक बिगड़ैल हाथी ने 65 वर्षीय किसान सतपाल पुत्र भगवान सिंह, निवासी ग्राम सजनपुर पीली को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया, वहीं ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश बढ़ गया है।

बताया जा रहा है कि यह हाथी पिछले कई दिनों से पीली गांव और आसपास के क्षेत्र में लगातार सक्रिय था। हाथी मुख्य मार्ग समेत आबादी वाले इलाकों में लोगों को दौड़ा रहा था, जिसके चलते ग्रामीणों में पहले से ही दहशत का माहौल बना हुआ था। इसके बावजूद हाथी की लगातार मौजूदगी को लेकर वन विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने के आरोप लग रहे हैं।
गुरुवार शाम हुई किसान की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि यदि वन विभाग ने समय रहते हाथी को क्षेत्र से दूर करने या लोगों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए होते तो शायद यह घटना टाली जा सकती थी।
घटना ने श्यामपुर रेंज में मानव-वन्यजीव संघर्ष की गंभीर स्थिति को एक बार फिर सामने ला दिया है। किसान की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश फूट पड़ा। कई दिनों से हाथी के आतंक के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!