उत्तराखंडहरिद्वार

मंगलौर पुलिस के हत्थे चढ़ा पेट्रोल पंप लूटकांड का आरोपी, लूटी रकम का हिस्सा बरामद

हरिद्वार।  हरिद्वार में अपराधियों के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान का असर लगातार दिखाई दे रहा है। जिले में अपराधियों पर कड़ी निगरानी और त्वरित कार्रवाई के निर्देशों के चलते पुलिस टीमें लगातार सक्रिय हैं। इसी क्रम में पेट्रोल पंप लूटकांड के खुलासे में मंगलौर पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस ने वारदात में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई धनराशि का हिस्सा बरामद किया है, जबकि मामले में फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वादी मोहम्मद मन्नान निवासी लक्सर ने कोतवाली मंगलौर में शिकायत दर्ज कराई थी कि तीन बदमाशों ने उनके पेट्रोल पंप पर मारपीट कर ₹25,300 की नकदी लूट ली थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 309(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने विभिन्न डिजिटल साक्ष्यों और तकनीकी सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अंकुश उर्फ भौंदा पुत्र पप्पू निवासी ग्राम नजरपुरा, थाना मंगलौर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से लूटी गई रकम में से ₹3,700 बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। मामले में फरार दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
गिरफ्तार आरोपी:
▪️ अंकुश उर्फ भौंदा पुत्र पप्पू, निवासी ग्राम नजरपुरा, थाना मंगलौर, हरिद्वार
बरामदगी:
▪️ ₹3,700 नकद
पुलिस टीम:
▪️ उपनिरीक्षक कलकांत रतूड़ी
▪️ कांस्टेबल रोशन
▪️ कांस्टेबल पप्पू
▪️ कांस्टेबल अंकित

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!