हरिद्वार

जल पुलिस की सतर्कता से बची युवक की जान, अग्रसेन घाट पर गंगा में डूबे युवक को सकुशल निकाला बाहर

हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र स्थित अग्रसेन घाट पर गुरुवार को स्नान के दौरान एक युवक गंगा में डूब गया, जिसे जल पुलिस की तत्परता और स्कूबा डीप डाइविंग रेस्क्यू के जरिए सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रजत पुत्र अंकित वंशी, उम्र 19 वर्ष, निवासी मकान नंबर 285 बुद्ध मार्ग, थाना मंडावली ईस्ट दिल्ली, स्नान करते समय अचानक गंगा के तेज बहाव में डूब गया। सूचना मिलते ही जल पुलिस हरिद्वार की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
कांस्टेबल गगनदीप, जल पुलिस हेड कांस्टेबल नरेंद्र, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह चौहान, गोताखोर जानू पाल, गोताखोर अमित पुरोहित, विक्रांत, संजय कुमार, गौरव शर्मा एवं वाहन चालक मनमोहन सिंह नेगी ने जल पुलिस प्रभारी हरिद्वार के नेतृत्व में स्कूबा डीप डाइविंग के माध्यम से युवक को गंगा से बाहर निकाला।
इसके बाद युवक को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सरकारी अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना पुलिस चौकी सप्तऋषि को भी दे दी गई।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!