हरिद्वार

हरिद्वार में डंपर की टक्कर से पलटी तीर्थयात्रियों की बस, महिला की मौत; 38 घायल

हरिद्वार। कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत सप्तऋषि चौकी के सामने श्रीराम पंजाबी ढाबे के पास सर्विस लेन से हाईवे कट पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राजस्थान के नागौर जिले के तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही बस को देहरादून की ओर से आ रहे एक डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बस पलट गई। हादसा सुबह करीब 7:15 बजे हुआ। बस में सवार श्रद्धालु पूर्णिमा स्नान के लिए हरिद्वार आए थे और भूपतवाला स्थित घांची धर्मशाला में ठहरे हुए थे। तीन बसों के काफिले में शामिल बस संख्या AR06-C-0963 धर्मशाला से निकलकर सर्विस लेन से हाईवे पर मुड़ रही थी, तभी यह दुर्घटना हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल जिला मेला अस्पताल और महिला अस्पताल हरिद्वार भेजा गया। दुर्घटना में 30 महिलाएं, 6 पुरुष और 2 बालिकाएं समेत कुल 38 लोग घायल हुए हैं, जबकि एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। मृतका के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। सभी घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!