उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, हरिद्वार समेत कई जिलों में नए अफसर तैनात

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय से शनिवार को जारी आदेश के अनुसार राज्य में 11 पुलिस उपाधीक्षकों (CO/DySP) के तबादले किए गए हैं।
हरिद्वार को मिले दो उपाधीक्षक

नैनीताल में तैनात सुनीत पांडे को हरिद्वार भेजा गया है, जबकि सीआईडी सेक्टर देहरादून में तैनात औशिन जोशी को भी हरिद्वार में नई जिम्मेदारी दी गई है।
इन अधिकारियों के हुए तबादले-
• तपेश कुमार चंद – 31वीं पीएसी रुद्रपुर से पौड़ी गढ़वाल
• नीरज सेमवाल – देहरादून से उधमसिंहनगर
• सुनीत पांडे – नैनीताल से हरिद्वार
• अस्मिता मंगाई – पीटीसी नरेंद्रनगर से पौड़ी गढ़वाल
• औशिन जोशी – सीआईडी सेक्टर देहरादून से हरिद्वार
• विमल प्रसाद – चंपावत से नैनीताल
• विमल रावत – उधमसिंहनगर से 31वीं पीएसी रुद्रपुर
• नताशा सिंह – हरिद्वार से सीआईडी सेक्टर देहरादून
• निहारिका सेमवाल – पौड़ी गढ़वाल से चंपावत
• तुषार बोहरा – पौड़ी गढ़वाल से देहरादून
• अखलेश कुमार – पीटीसी नरेंद्रनगर से उधमसिंहनगर



