हरिद्वार

सप्तऋषि हादसा स्थल पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, मौके का लिया जायजा

हरिद्वार। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री Ramesh Pokhriyal Nishank तथा उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री Om Prakash Jamdagni ने सप्तऋषि क्षेत्र में हुई बस एवं डंपर दुर्घटना के घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुर्घटना से हुई क्षति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बताया गया कि हादसे में एक महिला की मृत्यु हुई थी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर राहत कार्यों एवं यातायात व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। मौके पर सीओ सिटी, ट्रैफिक पुलिस, सप्तऋषि चौकी प्रभारी, परिवहन विभाग, तहसीलदार हरिद्वार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने अधिकारियों को आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!