उत्तराखंडउधम सिंह नगरएक्सक्लूसिव खबरें

महिला अपराध के खिलाफ कप्तान सख्त, सिपाही को सस्पेंड कर दिए विभागीय जांच के आदेश।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने रुद्रपुर के दिनेशपुर थाने में तैनात सिपाही गोविंद आर्य को पत्नी की शिकायत पर निलंबित कर दिया है।

                              एसएसपी मणिकांत मिश्रा

प्राप्त जानकारी के अनुसार रुद्रपुर के दिनेशपुर थाने में तैनात सिपाही गोविंद आर्य की पत्नी ने एसएसपी मणिकांत मिश्रा को शिकायत कर बताया था कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है जोकि उत्तराखंड पुलिस में रुद्रपुर में ही तैनात है जिसपर कार्यवाही करते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने सिपाही को निलंबित कर उसके खिलाफ विस्तृत विभागीय जांच के आदेश दिए है। एसएसपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी और कहा कि अगर पद पर रहते हुए किसी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा किसी पीड़ित, फरियादी, वादी और महिला के साथ किसी प्रकार की शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी ।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!