भाजपा अल्पसंख्यक मंडल मोर्चा की कार्यकारिणी बनी मज़ाक का पात्र

हरिद्वार। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की हाल ही में घोषित मंडल कार्यकारिणी अब सोशल मीडिया पर चर्चा और मज़ाक का विषय बन गई है। कार्यकारिणी में ऐसी बड़ी चूक सामने आई है, जिसमें एक ही व्यक्ति को दो अलग-अलग मंडलों में मंडल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दे दी गई।

जानकारी सामने आने के बाद संगठन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और पूरी मंडल कार्यकारिणी का मज़ाक बनाया जा रहा है। कई यूजर्स इसे संगठन की लापरवाही बताते हुए तंज कस रहे हैं कि जब पदाधिकारियों की सूची बनाने में ही इतनी बड़ी गलती हो जाए तो संगठन की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
राजनीतिक गलियारों में भी इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हैं। लोगों का कहना है कि कार्यकारिणी घोषित करने से पहले सूची का सही तरीके से परीक्षण किया जाना चाहिए था। फिलहाल मामले को लेकर संगठन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।



