भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में आकाश चंचल को बड़ी जिम्मेदारी, बने मंडल महामंत्री

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, हरिद्वार द्वारा ज्वालापुर नगर मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस दौरान संगठन ने कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां करते हुए युवा चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी।

इसी क्रम में आकाश चंचल को अनुसूचित जाति मोर्चा ज्वालापुर नगर मंडल का महामंत्री नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि आकाश चंचल संगठन को मजबूत करने और समाज के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति के बाद जारी सूची में आकाश चंचल को बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने पर समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। वहीं आकाश चंचल ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।



