नहर पटरी पर दबोचा गया स्मैक तस्कर, “ऑपरेशन प्रहार” में हरिद्वार पुलिस का लगातार एक्शन

हरिद्वार। उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद अमरजीत सिंह के नेतृत्व में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत बहादराबाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान नहर पटरी क्षेत्र से एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 11.84 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली बहादराबाद में मु0अ0सं0 127/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपी
विनीत चौधरी पुत्र सतीश निवासी ग्राम खानपुर, कोतवाली भगवानपुर, जनपद हरिद्वार, उम्र 37 वर्ष।
बरामदगी
11.84 ग्राम अवैध स्मैक।
पुलिस टीम में शामिल
उ0नि0 प्रवीण बिष्ट, प्रभारी चौकी बाजार
कांस्टेबल रणजीत सिंह
कांस्टेबल वीरेन्द्र चौहान
कांस्टेबल बलवंत सिंह



