दीपांशु शर्मा बने भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, संगठन ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

हरिद्वार, 12 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पूर्व जिला महामंत्री एवं युवा भाजपा नेता दीपांशु शर्मा को भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में की गई है। संगठन में दीपांशु शर्मा की सक्रियता, कार्यशैली और लंबे समय से किए जा रहे समर्पित योगदान को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दायित्व मिलने के बाद दीपांशु शर्मा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा सहित प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी तरह खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे और संगठन की अपेक्षाओं के अनुरूप पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
दीपांशु शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और जनसेवा की भावना को लेकर वह लगातार कार्य करते रहेंगे। सहकारिता प्रकोष्ठ के माध्यम से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं पार्टी की रीति-नीतियों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, जनहितकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और चारधाम यात्रा का सफल संचालन सरकार की कार्यशैली को दर्शाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा पुनः पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।



