हरिद्वार

जिम्मेदारी: निरिक्षक दिग्पाल सिंह कोहली बने कलियर मेला प्रभारी

हरिद्वार। जनपद के पिरान कलियर स्थित विश्व प्रसिद्ध दरगाह हज़रत अलाउद्दीन अली अहमद साबिर-ए-पाक के आगामी मेले/उर्स के मद्देनज़र वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार अजय सिंह द्वारा निरिक्षक दिग्पाल सिंह कोहली को मेले की ज़िम्मेदारी सोंपी गई है। वह पुलिस कार्यालय मे एसआईएस प्रभारी के रूप मे तैनात है।

पिरान कलियर ( फ़ाइल फ़ोटो)

एसएसपी द्वारा मेले को सकुशल सम्पन्न कराने व देश-विदेश के श्रद्धालुओ के साथ-साथ दूर राज्य से आने वाले श्रद्धालुओ व स्थानीय लोगो की सुरक्षा के मद्देनज़र निरिक्षक दिग्पाल सिंह कोहली को मेला प्रभारी इंचार्ज/नियुक्त किया गया है। बता दे कि उर्स के दौरान पाकिस्तान सहित दूर दराज से अपनी आस्था के चलते श्रद्धांलू यहां आते है।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!