Blog

त्यौहार पर हुई मारपीट का बदला लेने को नाबालिग ने व्यापारी पर कर डाली फायरिंग, गिरफ्तार

हरिद्वार: व्यापारी पर तमंचे से फायरिंग करने के मामले में गंगनहर पुलिस द्वारा एक बाल अपचारी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि ये पहली बार नही है जब इस बाल अपचारी को फायरिंग करने के मामले में जेल भेजा गया है बल्कि ऐसा पहले भी हो चुका है कि आरोपी नाबालिग युवक ने पीड़ित पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी जिसके बाद गंगनहर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। बता दें बाल अपचारी के साथ पकड़े गए अन्य दो युवकों के पास से अवैध तमंचा बरामद किया गया जिसके चलते अन्य दो आरोपियों को आर्म्स एक्ट में जेल भेजा गया है।

फ़ाइल फ़ोटो-कप्तान प्रमेंद्र डोबाल

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंग नहर अमरजीत सिंह ने बताया कि कप्तान प्रमेंद्र डोबाल द्वारा जारी आदेशों के अनुसार अवैध हथियार रखने वालों व सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के प्रदर्शन करने वालों पर कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में गंगनहर पुलिस को चंदन अरोड़ा पुत्र देवकीनंनद अरोड़ा निवासी राम नगर द्वारा सूचना देते हुए बताया गया कि कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा उनके ऊपर तमंचे से जानलेवा हमला किया गया। जिसके बाद गंगनहर पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया जिसके बाद पुलिस द्वारा दो आरोपी हर्ष चौधरी पुत्र सतीश कुमार निवासी गणेशपुर व मृत्युंजय चौधरी पुत्र आदेश कुमार निवासी चंद्रपुर देवबंद समेत एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों के पास से बरामद माल का विवरणः-
1- तीन अदद तमंचे 315 बोर
२- एक अदद खोखा
३- तीन जिंदा कारतूस
४- एक स्कूटी नंबर UK17N-8292
५- दो मोबाइल फोन कंपनी एप्पल

पुलिस टीमः-
1. अमरजीत सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंग नहर
2. वरिष्ठ उप निरीक्षक जहांगीर अली
-3. उप निरीक्षक विपिन कुमार
4. उप निरीक्षक अशोक चौकी प्रभारी अस्पताल
5. उप निरीक्षक सुनील रमोला
6.उप निरीक्षक दिलबर नेगी(CIU प्रभारी)
7- हेड कांस्टेबल 365 अमित शर्मा
8- हेड कांस्टेबल 261 यूनुस बेग
9- हेड कांस्टेबल सुरेश रमोला(CIU)
10- हेड कांस्टेबल अशोक(CIU)
11- कांस्टेबल नितिन(CIU)
12- कांस्टेबल वसीम(CIU)
13. कांस्टेबल लाल सिंह कोतवाली गंगनहर
14. कांस्टेबल रणवीर
15. कांस्टेबल भूपेंद्र

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!