उत्तराखंड

पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में अयान बिलाल ने जीते गोल्ड और सिल्वर मेडल, रुड़की का नाम किया रोशन

रुड़की। देहरादून में आयोजित दो दिवसीय WRPF उत्तराखंड ओपन पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में रुड़की के सत्ती मोहल्ला निवासी युवा खिलाड़ी अयान बिलाल अहमद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड और सिल्वर मेडल हासिल किए। अपनी कम उम्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

प्रतियोगिता का आयोजन 27 और 28 सितंबर 2026 को माजरी ग्रांट रिजॉर्ट, देहरादून रोड, डोईवाला में किया गया, जिसमें उत्तराखंड सहित विभिन्न स्थानों से खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

अयान बिलाल अहमद हाईकोर्ट उत्तराखंड के अधिवक्ता बिलाल अहमद के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि पर चाचा चौधरी मोहम्मद मुबशशीर एडवोकेट ने खुशी जताते हुए कहा कि अयान ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर देहरादून में रुड़की का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे खिलाड़ियों का सम्मान होना चाहिए, जो दूसरे शहरों में जाकर अपने शहर का मान बढ़ाते हैं।

वहीं, पिता बिलाल अहमद एडवोकेट ने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। अयान ने अपनी उपलब्धि से रुड़की का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अयान भविष्य में भी इसी तरह मेहनत कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेगा।

अयान की सफलता को उनकी मेहनत, लगन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम बताते हुए परिजनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!