दौलतपुर के जंगल में पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, एक बदमाश घायल, दूसरा फरार

हरिद्वार। बहादराबाद क्षेत्र के हैप्पी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दौलतपुर के जंगलों में बहादराबाद पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में फरार हो गया।
घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल हरिद्वार भेजा गया है। वहीं फरार बदमाश की तलाश में पुलिस टीमों द्वारा जंगल में लगातार कॉम्बिंग की जा रही है।
मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह आधी रात को मौके पर पहुचें और मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली है और फरार बदमाश की तलाश के लिए पुलिस टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।
पुलिस की कार्रवाई के बाद अब हैप्पी हत्याकांड की जांच में बड़ा मोड़ आ गया है। विस्तृत जानकारी पुलिस अधिकारियों की ओर से जल्द साझा किए जाने की संभावना है।



