उत्तराखंड

ज्वालापुर ईदगाह में शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई ईद-उल-अज़हा की नमाज़

हरिद्वार। ईद-उल-अज़हा के मौके पर ज्वालापुर ईदगाह में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज़ अदा की। इस दौरान पूरे क्षेत्र में साफ-सफाई और व्यवस्थाएं बेहतर देखने को मिलीं। नगर निगम और एकॉन वेस्ट मैनेजमेंट की टीम सुबह से ही क्षेत्र में सक्रिय रही, जिसके चलते ईदगाह परिसर और आसपास का इलाका स्वच्छ एवं व्यवस्थित नजर आया।
एकॉन वेस्ट मैनेजमेंट के मैनेजर सुधीर चौधरी ने बताया कि नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देश पर ज्वालापुर क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया था। बेहतर सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त वाहन लगाए हुए हैं। इसके साथ ही ज्वालापुर के कई पॉइंट्स पर ट्रैक्टर-ट्रॉली भी खड़ी कर दी गई है, ताकि कुर्बानी के बाद निकलने वाले अपशिष्ट का तुरंत निस्तारण किया जा सके।
उन्होंने बताया कि कर्मचारी और सुपरवाइजर सुबह 5 बजे से ही फील्ड में पहुंच गए थे और लगातार व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए थे। सफाई निरीक्षक सुरेंद्र कुमार नगर निगम की टीम के साथ सुबह से मैदान में डटे रहे व कर्मियों के आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे।  सैनेटरी सुपरवाइजर कुसुमपाल, सुपरवाइजर अखिल कुमार और शिवम कुमार अपनी टीमों के साथ पूरे समय क्षेत्र में सक्रिय रहे।
ईदगाह परिसर, मुख्य मार्गों और आसपास की गलियों में लगातार सफाई कार्य चलता रहा, जिसके चलते ईद-उल-अज़हा की नमाज़ साफ और शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। स्थानीय लोगों ने भी सफाई टीम की मेहनत और मुस्तैदी की सराहना की।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!