एक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

बेनकाब: यूपी एटीएस ने दबोचे चार संदिग्ध आतंकी,हरिद्वार का युवक भी चढ़ा हत्थे!

हरिद्वार/सहारनपुर।आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सहारनपुर से चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों के मुताबिक चारों आरोपी पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आबिद जट के लिए स्लीपर सेल तैयार कर रहे थे।
एडीजी कानून एवं व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि आरोपियों को लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद सहित कई शहरों में स्कूलों, अस्पतालों और एक राजनीतिक दल के कार्यालय को बम से उड़ाने का टारगेट दिया गया था। इसके लिए आरोपियों ने कई स्थानों की रेकी भी की थी।
जांच में सामने आया है कि पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए युवकों को अपने नेटवर्क से जोड़ा था। एटीएस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी गगनदीप सिंह उर्फ गुरी सिंह ने पूछताछ में बताया कि उसकी और महकाब की नोएडा में बैठक हुई थी, जिसमें विस्फोटक सामग्री और असलहे खरीदने के लिए फंड की व्यवस्था पर चर्चा हुई थी।
सूत्रों के मुताबिक आतंकियों को पहले किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए कहा गया था, जिसके बाद उन्हें फंडिंग उपलब्ध कराई जानी थी। जांच एजेंसियों को यह भी जानकारी मिली है कि एक व्यक्ति, जो कई स्कूल संचालित करता है, उसे भी निशाना बनाने की साजिश थी। हालांकि अभी तक उस व्यक्ति का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है।
एटीएस थाना में चारों आरोपियों के खिलाफ देश विरोधी साजिश रचने समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
22 वर्षीय महकाब पुत्र हसरत, निवासी ढीक्का कला, सहारनपुर
20 वर्षीय शाहरुख पुत्र इकराम, निवासी ढीक्का कला, सहारनपुर
25 वर्षीय गगनदीप सिंह उर्फ गुरी सिंह पुत्र हरजीत सिंह, निवासी शाहपुर, मुजफ्फरनगर
22 वर्षीय मुशर्रफ पुत्र मुबारिक, निवासी ढनढेरा, हरिद्वार

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!