डीपीएस दौलतपुर स्कूल में इशिका गिरी ने किया टॉप, स्कूल प्रबंधन सहित सीओ शिशुपाल नेगी ने किया सम्मानित

हरिद्वार। हरिद्वार कृषि मंडी सचिव लवकेश गिरी की बेटी इशिका गिरी ने डीपीएस स्कूल में कक्षा 12वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप कर अपने परिवार और स्कूल का नाम रोशन किया है। इशिका की इस उपलब्धि पर स्कूल स्टाफ में खुशी का माहौल है।
इशिका गिरी को उनकी इस सफलता के लिए स्कूल प्रबंधन व शिक्षकों द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं सीओ शिशुपाल नेगी ने भी इशिका को सम्मानित करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन से हासिल की गई सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
हरिद्वार कृषि मंडी सचिव लवकेश गिरी को भी उनकी सरल कार्यशैली और सामाजिक व्यवहार के लिए जाना जाता है। बेटी की इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ उनके शुभचिंतकों में भी खुशी की लहर है। लोगों ने इशिका को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



