उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

साइकिल से कार्यालय पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी, दिया ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

हरिद्वार। हरिद्वार में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र अपने आवास से साइकिल चलाकर जिला कार्यालय रोशनाबाद पहुंचे।

उन्होंने इस पहल के माध्यम से ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनपदवासियों से दैनिक कार्यों के लिए वाहनों का कम उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi, मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के आह्वान के क्रम में यह पहल की गई है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि कार्यालय के निकट रहने वाले अधिकारी-कर्मचारी साइकिल या पैदल कार्यालय आने का प्रयास करें, जिससे ईंधन की बचत के साथ वायु प्रदूषण में भी कमी आएगी और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलेगा।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!