उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

ज्वालापुर में गंगा में डूबा युवक, पुलिस और SDRF ने चलाया सर्च अभियान

हरिद्वार। सीतापुर निवासी 25 वर्षीय युवक कल शाम जटवाड़ा पुल पर नहाते समय गंगा में डूब गया।जानकारी के अनुसार युवक मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल का रहने वाला था। युवक के गंगा में समाने की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार घटना की सूचना शाम को ज्वालापुर पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर अंधेरे में ही युवक की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।
आज सुबह एक बार फिर ज्वालापुर पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने गंगा में युवक की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया है।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!