हरिद्वार
केरल में सड़क हादसे में ज्वालापुर के अमजद की दर्दनाक मौत, मोहल्ले में पसरा मातम

हरिद्वार। ज्वालापुर के मोहल्ला दर्जियान निवासी अमजद की केरल में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। अमजद केरल के एक सैलून पर काम करता था। शुक्रवार देर रात परिजनों को उसके सड़क हादसे में मौत की सूचना मिली, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।
अमजद की मौत की खबर मिलते ही मोहल्ला दर्जियान में शोक की लहर दौड़ गई। घर पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। माता-पिता और अन्य परिवारजन गहरे सदमे में हैं।
घटना के बाद से परिवार लगातार परिचितों के संपर्क में बना हुआ है ताकि अमजद के शव को जल्द हरिद्वार लाया जा सके। पूरे इलाके में गमगीन माहौल बना हुआ है और हर कोई इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध है।



