हरिद्वार

जानलेवा चाइनीज़ मांझे के खिलाफ नगर निगम की मुहिम, ज्वालापुर ईदगाह रोड पर चलाया जागरूकता अभियान

हरिद्वार। नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देश पर नगर निगम हरिद्वार की टीम ने आज ज्वालापुर ईदगाह रोड क्षेत्र में चाइनीज़ मांझे से होने वाले गंभीर नुकसान और जानलेवा खतरों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने क्षेत्र की दुकानों पर पहुंचकर मांझे की जांच की और दुकानदारों को चाइनीज़ मांझा न बेचने की सख्त हिदायत दी।
सहायक नगर आयुक्त ऋषभ उनियाल के नेतृत्व में नगर निगम की टीम मस्जिद परिसर में भी पहुंची, जहां इमाम के माध्यम से मस्जिद के लाउडस्पीकर से आमजन से अपील की गई। अपील में बताया गया कि चाइनीज़ मांझा न केवल प्रतिबंधित है बल्कि यह आम नागरिकों, दोपहिया वाहन चालकों, पशु-पक्षियों और बच्चों के लिए बेहद खतरनाक व जानलेवा साबित हो रहा है। अभिभावकों से विशेष रूप से आग्रह किया गया कि वे अपने बच्चों को चाइनीज़ मांझे के उपयोग से रोकें और इसके दुष्परिणामों के प्रति उन्हें जागरूक करें।

सहायक नगर आयुक्त ऋषभ उनियाल ने कहा कि चाइनीज़ मांझा पूरी तरह प्रतिबंधित है और इससे हर साल कई गंभीर हादसे सामने आते हैं। नगर निगम का उद्देश्य सिर्फ कार्रवाई करना नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक करना भी है। हम अभिभावकों से अपील करते हैं कि वे अपने बच्चों को इस जानलेवा मांझे से दूर रखें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।
इस दौरान नगर निगम की टीम में सहायक नगर आयुक्त ऋषभ उनियाल, सीएसआई संजय शर्मा, सैनेटरी सुपरवाइजर राजेश सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!