उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंदुर्घटनादेहरादूनपिथौरागढ़हरिद्वार

दुःखद: उत्तराखंड में बड़ा हादसा, नदी में गिरी यात्रियों से सवार जीप!

एक ही गांव के आठ यात्रियों की मौत, छह घायल अस्पताल में भर्ती...

देहरादून। जनपद पिथौरागढ़ से एक बड़ा ही दुःखद हादसा सामने आया है। यहां यात्रियों से सवार एक जीप नदी में गिर गई। घटना में जीप में सवार एक ही गांव के आठ लोगों की मौत हो गई। जिनमे दो स्कूली बच्चे भी शामिल है। वहीं छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार शाम करीब पांच बजे पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 52 किलोमीटर दूर यह हादसा हुआ है। मुवानी कस्बे से बोकटा जा रही जीप सुनी पुल के पास नदी में गिर गई। वाहन में करीब 14 लोग सवार थे। जीप के नदी में गिरते ही चीख पुकार मच गई। आठ लोगों की जान जा चुकी है। वहीं छह यात्री घायल हैं। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से राहत-बचाव कार्य चलाया गया। घायलों को नदी से निकालकर सड़क तक पहुंचाने के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है। सभी मृतक बोकटा के बताए जा रहे है। हादसे के बाद बोकटा गांव में कोहराम मचा हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जीप का ब्रेक फेल या चालक का नियंत्रण खो जाना संभावित कारण माना जा रहा है।

हादसे के मृतक:-

सिमरन( 8) पुत्री कुंदन सिंह

तनुजा (14) पुत्री चंद्र सिंह

विनीता (15) पुत्री चंद्र सिंह

नरेंद्र सिंह(40) पुत्र चंद्र सिंह(चालक )

राजन सिंह (60) पुत्र किशन सिंह

होशियार सिंह (65) पुत्र भीम सिंह

शान्ति देवी (50) पत्नी केशव राम

दीक्षा (26) पत्नी पंकज बोरा

घायल:-

विनीता(20) पुत्री बहादुर सिंह बोकटा गांव

योगेश कुमार पुत्र किशन राम छात्र

श्याम सिंह मुनौला (35) पुत्र बहादुर सिंह

दीवान सिंह (55) पुत्र भीम सिंह

सुमित सिंह(22) पुत्र प्रवीण सिंह

पूजा मुनौला (30) पत्नी कुंदन सिंह मुनौला

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!