दुःखद: रानीपुर कोतवाली में तैनात सिपाही के निधन से महकमे में शोक की लहर

हरिद्वार।जनपद की कोतवाली रानीपुर में तैनात आरक्षी सुमित जुयाल का स्वास्थ्य खराब होने के कारण आज सुबह उपचार के दौरान बेदांत अस्पताल, दिल्ली में निधन हो गया।इसके उपरांत 14.04.2026 को उनके पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार हेतु खड़खड़ी, हरिद्वार लाया गया।इस दौरान एसएसपी नवनीत सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने श्मशान घाट पहुंचकर अंतिम दर्शन किए एवं पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
स्वर्गीय सुमित जुयाल के परिजनों एवं पुलिस कर्मियों की उपस्थिति में सेरेमोनियल गार्द द्वारा शोक सलामी दी गई, जिसके पश्चात पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
वर्ष 2007 में पुलिस विभाग में शामिल हुए कांस्टेबल सुमित जुयाल वर्तमान में अपने परिवार सहित देहरादून के रायपुर क्षेत्र में निवासरत थे। कांस्टेबल जुयाल के निधन पर महकमे में शोक की लहर है।



