हरिद्वार

ऑपरेशन प्रहार: आस्था से खिलवाड़ करने वाले 5 ढोंगी बाबा गिरफ्तार

हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत कनखल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धर्म की आड़ में लोगों को ठगने वाले 5 ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी साधु-संत का भेष धारण कर खासतौर पर महिलाओं और युवाओं को उनकी निजी व घरेलू समस्याओं का समाधान करने का झांसा देकर ठगी कर रहे थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत ऐसे छद्म भेषधारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए थे। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में सक्रिय इन आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 172(2) BNSS के तहत कार्रवाई की है।
गिरफ्तार आरोपी
रामगोपाल (69) निवासी सिकदराबाद,
भैय्यालाल (70) निवासी कन्नौज,
रणवीर सैनी (60) निवासी गाजियाबाद,
दयाराम (55) निवासी कनखल,
रामेश्वर वर्मा (61) निवासी पेलानी (उ.प्र.)।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!