Blog

अपराध: दिनदहाड़े बदमाशों ने की लूट के बाद 44 वर्षीय महिला की गला रेत कर हत्या

DGP के प्रेस संवाद मे व्यस्त रहे शहर कोतवाल सहित उच्च अधिकारी, मुस्तैदी पर उठ रहे सवाल?

हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र मे दिनदहाड़े लूट के मकसद से अज्ञात बदमाशों द्वारा एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई। कई घंटे बीत जाने के बाद आस-पड़ोस मे रहने वाले लोगो को मामले की जानकारी हुई। जिसके बाद पुलिस को सुचना दी गई। वही, घटना के दौरान शहर कोतवाल सहित जिले के उच्च अधिकारी प्रदेश पुलिस मुखिया के स्वागत व प्रेस संवाद कार्यक्रम मे व्यस्त थे। इसी दौरान बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। जिस से पुलिस को मुस्तैदी पर भी सवाल खडे हो रहे है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शहर कोतवाली के शिवनगर रानीगली क्षेत्र मे दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों द्वारा 44 वर्षीय महिला ममता पत्नी महेश की घर में घुसकर लूट के इरादे से गला रेत कर हत्या कर दी गई। जिसके बाद काफ़ी समय गुज़र जाने पर ज़ब मृतक महिला का बेटा घर लौटा तो उसको पता चला। महिला का शव कमरे मे बेड पर पड़ा हुआ था। जिसके बाद मामले की सुचना स्थानीय लोगो व पुलिस को मिली। पुलिस के आला अधिकारियो द्वारा मोके पर पहुंच मामले की जाँच शुरू की गई। वही, पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा बदमाशों की धरपकड़ के लिए एसओजी सहित अलग-अलग टीमें गठित की गई है। मृतक महिला के पति महेश सैनी पेशे से टेलर है।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!